बाइक से फिसलकर गिरी महिला, जान गई
हिन्दुस्तान, बिल्ल्होर
घाटमपुर में एक सड़क दुर्घटना में 50 वर्षीय नीता सचान की मौत हो गई। वह अपने बेटे के साथ बाइक से यात्रा कर रही थीं जब बाइक फिसलकर गिर गई। सिर पर चोट लगने के कारण वह बेहोश हो गईं और अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बाइक से फिसलकर गिरी महिला, जान गई घाटमपुर। जहानाबाद रोड पर नौरंगा के पास बाइक से फिसलकर सड़क पर गिरने से पीछे बैठी महिला की मौत हो गई। बाइक महिला का बेटा चला रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।फतेहपुर जनपद के बुढ़वा अमौली निवासी 50 वर्षीय नीता सचान पत्नी प्रवीण सचान अपने बेटे 25 वर्षीय आनंद के साथ बाइक से घाटमपुर क्षेत्र के मोतीपुर गांव एक रिश्तेदार के घर जा रही थी। नौरंगा के पास बाइक से फिसलकर महिला गिर गईं और सिर पर चोट लगने से वह बेहोश हो गई। आनन-फानन में उन्हें घाटमपुर सीएचसी लाया गया।
यहां पर डाक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।


