अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

हाथीनाला थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में 27 वर्षीय आशुतोष कुमार गुप्ता की मौत हो गई। वह अपनी बाइक पर रेनुकोट की ओर जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घटना में गंभीर चोटें लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

डाला। हाथीनाला थाना क्षेत्र में वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग मार्ग पर रेणुकूट की ओर जा रहे बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन से टक्कर होने के बाद सड़क पर गिरने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक गुरूवार की रात्रि हाथीनाला थाना से तीन किलोमीटर आगे रेनुकोट की तरफ चंदौली से रेनुकोट की ओर जा रहा बाइक पर सवार आगे जा रहे अज्ञात वाहन में टकराकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना में गंभीर चोट लगने के कारण 27 वर्षीय आशुतोष कुमार गुप्ता पुत्र रामटहल गुप्ता निवासी जमुनीपुर चंदौली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया गया कि मृतक रेनुकोट स्थित कंपनी में कार्यरत था, जो अपने गांव से रेनुकोट जा रहा था।

बीच रास्ते में ही सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची हाथीनाला पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रीम कार्रवाई में जुट गई। हाथीनाला थाना प्रभारी उदयभान राव ने बताया अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना में शामिल वाहन की तलाश की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।