हादसे में घायल किशोर की मौत
फतेहगंज पश्चिमी में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 17 वर्षीय शिवम की मौत हो गई। दुर्घटना नेशनल हाईवे पर हुई, जहाँ दो बाइकें आमने-सामने टकराईं। शिवम को अस्पताल पहुंचाने के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। परिवार में गहरी शोक की लहर है, क्योंकि वह अपने माता-पिता का एकलौता बेटा था।

फतेहगंज पश्चिमी। नेशनल हाईवे पर ट्रांसपोर्ट के सामने गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में घायल 17 वर्षीय शिवम की शुक्रवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, होमगार्ड विजेंद्र शर्मा निवासी दोंद आलमपुर, मीरगंज और अजीम अहमद निवासी शरीफ नगर, मुरादाबाद बाइक से मीरगंज से बरेली जा रहे थे। ट्रांसपोर्ट के सामने रॉन्ग साइड से आ रही दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर प्रदीप, शिवम और सुमित सवार थे। हादसे में होमगार्ड विजेंद्र शर्मा, अजीम अहमद और शिवम घायल हो गए थे।
रिजन शिवम को पहले राजश्री में इलाज चला वहां से नवोदय अस्पताल ले गए, लेकिन भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शिवम की मौत से मां सीमा और बहन नीतू व नीलम का रो-रोकर बुरा हाल है। वह परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से घर में मातम है।

