प्रेम प्रसंग में युवक ने फंदे से लटककर जान दी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीनिघासन कोतवाली क्षेत्र के प्रीतमपुरवा गांव में रविवार शाम एक युवक ने प्रेम प्रसंग में नाकामी के कारण आत्महत्या कर ली। 20 वर्षीय युवक का अपनी बिरादरी की युवती से प्रेम था, लेकिन युवती के परिजनों ने उसकी शिकायत की। पुलिस के डर और प्रेम में असफलता के कारण युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी।

निघासन कोतवाली क्षेत्र के प्रीतमपुरवा गांव में रविवार शाम प्रेम प्रसंग में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि 20 वर्षीय युवक का अपनी ही बिरादरी की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक दिन पहले ही युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ थाने में शिकायत की थी। इसपर रविवार सुबह थाने के सिपाही युवक के घर पहुंचे थे, जबकि मामले में रिपोर्ट भी दर्ज नहीं थी। बताया जा रहा है कि इससे युवक आहत था। प्रेम प्रसंग में नाकामी और पुलिस के डर से युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


