करीम सिटी कॉलेज में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक सभा
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
झारखंड के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अचानक निधन हुआ। प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने बताया कि उन्हें गिरिडीह में हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शिक्षकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और मौन धारण किया। यह बाबा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
करीम सिटी कॉलेज में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक सभा
करीम सिटी कॉलेज में झारखंड के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के अचानक निधन पर शोक सभा आयोजित हुई। प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि मंत्रि जी को गिरिडीह में देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया जा रहा है।हमें बहुत दुख है कि माननीय शिक्षा मंत्री जी का निधन हो गया। फिर बारी बारी से अन्य शिक्षकों ने भी अपने शब्दों में उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंत में पाँच मिनट का मौन धारण किया गया और यह प्रार्थना की गई कि भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दे और उनके दुखी परिवार को इस कभी न भरने वाले नुकसान को सहने की ताकत और हिम्मत दे।
ये भी पढ़ें:मर्सी हॉस्पिटल परिवार ने जताया शोक
ये भी पढ़ें:मंत्री सुदिव्य के निधन पर शोक संवेदना


