पीएसी में तैनात दीवान का शव पहुंचते ही कोहराम
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बलियारसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के परसिया गांव निवासी पीएसी में तैनात दीवान (हवलदार)

रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के परसिया गांव निवासी पीएसी में तैनात दीवान (हवलदार) 55 वर्षीय रामभवन का शुक्रवार को इलाज के दौरान नोएडा में निधन हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पत्नी व तीन पुत्रों समेत परिजन रोने-बिलखने लगे। शनिवार को सुबह पीएसी के जवान शव लेकर गांव पहुंचे। उनका अंतिम संस्कार गाजीपुर घाट पर गार्ड ऑफ ऑनर के बाद हुआ।रामभवन अलीगढ़ में तैनात थे। एक सप्ताह पहले उनकी अचानक तबियत खराब हो गई। इस दौरान उन्हें नोएडा में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शुक्रवार की दोपहर में उनका निधन हो गया। विभाग के अधिकारियों ने इसकी सूचना परिजनों को दी।
इस दौरान चंद्रशेखर सिंह, नंदलाल राम, जावेद अंसारी जाम, ओमप्रकाश वर्मा, मंटू सिंह, धर्मेंद्र भारती, धनंजय भारती, बृजेश, अमित मसीह, अक्षय लाल, कामता, राहुल भारती आदि ने शोक संवेदना जताई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


