युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव के निधन पर शोक
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर में युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव अनंत सनयम भारद्वाज के निधन से कांग्रेस में शोक की लहर है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि यह कांग्रेस परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव अनंत सनयम भारद्वाज के असामयिक निधन से जिले के कांग्रेसियों में शोक है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि युवा, जुझारू व सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता अनंत सनयम का निधन कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। शोक व्यक्त करने वालों में समीर कुमार, मोजक्किर रहमान, लक्ष्मण ठाकुर, मुकेश त्रिपाठी, जूही प्रीतम, केदार सिंह पटेल, विकास टुल्लू, आनंद कौशल, मो. आमिर, रितेश कुमार संजू, कुणाल रंजन, प्रभात चंद्र, दिलीप चौधरी, मनोज सिंह, मैनुद्दीन, रामबाबू शाह व अन्य शामिल हैं।

