23 घंटे बाद तालाब में उतराता मिला मासूम का शव

हिन्दुस्तान, गौरीगंज
Follow us on Google News
share

अमेठी कस्बे के समदिया मोहल्ले में लापता हुए ढाई वर्षीय अनस का शव तालाब में मिला। सोमवार को खेलते समय अनस गायब हो गया था। पुलिस और एसडीआरएफ ने उसे खोजा, लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार सुबह शव मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया और पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।

23 घंटे बाद तालाब में उतराता मिला मासूम का शव

अमेठी। संवाददाता बीते मंगलवार की सुबह अमेठी कस्बे के समदिया मोहल्ले में लापता हुए ढाई वर्षीय मासूम का शव मंगलवार की सुबह तालाब में उतराया हुआ मिला। बच्चे का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

लापता बच्चे की खोजबीन

मूल रूप से नारघाट कच्ची सराय थाना सदर कोतवाली मिर्जापुर निवासी मुजीब का ढाई वर्षीय पुत्र अनस अपने मामा के यहां अमेठी कस्बे के समदिया मोहल्ले में रहता था। मासूम के परिजनों ने बताया सोमवार की सुबह अनस घर के पास खेल रहा था, तभी खेलते-खेलते वह गायब हो गया। काफी देर तक बच्चा दिखाई न देने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। जब उसका कहीं पता नहीं चला तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तालाब के आसपास तलाशी शुरू की। लेकिन बच्चे का पता न चलने पर पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को बुलाया। टीम शाम को मौके पर पहुंची और घंटों तक जाल और कांटा डालकर तालाब में बच्चे की तलाश करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। देर शाम पुलिस अधीक्षक सरवणन टी डॉग स्क्वायड व एसओजी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बच्चे की खोज का प्रयास किया गया। फिर भी बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा। एसपी ने परिजनों को बच्चे की बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

मौत की पुष्टि और अंतिम संस्कार

बुधवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे मासूम का शव तालाब में उतराया हुआ दिखाई दिया। जिसे देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की मौत का कारण पानी में डूबना बताया गया है। शाम को मौलवी द्वारा कलमा पढ़ने के बाद परिजनों ने मासूम के शव को दफन कर दिया। इस दौरान सैकड़ों लोग शव यात्रा में शामिल रहे और पूरे मोहल्ले में मातम छाया रहा।

सामान्य प्रश्न

✦इस बच्चे का नाम क्या था?−
बच्चे का नाम अनस था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News23 घंटे बाद तालाब में उतराता मिला मासूम का शव