Roorki News: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आकर किन्नर की मौत
हिन्दुस्तान, रुडकी
Roorki News: लक्सर क्षेत्र में खड़ंजा कुतुबपुर रेलवे फाटक के पास वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से 19 वर्षीय किन्नर अनस उर्फ अलीशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के साथी किन्नर हंगामा करने लगे। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति को नियंत्रित किया।

Roorki News: लक्सर, संवाददाता। लक्सर क्षेत्र में खड़ंजा कुतुबपुर रेलवे फाटक के पास वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान अनस उर्फ अलीशा पुत्री नईम (19) निवासी देवबंद, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के साथी किन्नर मौके पर पहुंच गए और उन्होंने रेलवे फाटक के पास हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर लक्सर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दरोगा प्रदीप कुमार और दरोगा विपिन कुमार ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को समझाया और शांत कराया।
पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया।


