गांव मस्तगढ़ में स्कूल के क्लास रूम में फांसी पर लटका मिला प्रबंधक का शव
गाँव मस्तगढ़ स्थित सरस्वती पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अजय कुमार का शव विद्यालय के क्लासरूम में छत के पंखे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहले दृष्टिकोण से यह आत्महत्या का मामला लग रहा है और पुलिस कारणों की जांच में लगी हुई है।
थाना भवन क्षेत्र के गांव मस्तगढ़ में स्थित विद्यालय के प्रबंधक का शव देर शाम स्कूल के क्लास रूम में छत के पंखे से फांसी लटका मिला। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना भवन क्षेत्र के गांव मस्तगढ़ में स्थित सरस्वती पब्लिक स्कूल के प्रबंधक कैडी निवासी अजय कुमार 35 वर्ष लगभग का शव विद्यालय में स्थित क्लास रूम के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। विद्यालय की छुट्टी 2:00 तक हो गई थी। शाम तक अजय कुमार की गाड़ी विद्यालय के बाहर खड़ी देख ग्रामीणों ने विद्यालय के भीतर जाकर देखा तो क्लासरूम के कमरे में शव लटका मिला।
इसके बाद ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृश्य फांसी लगाकर आत्महत्या का दिखाई दे रहा है।पोस्टमार्टम के बाद ही स्थित स्पष्ट होगी। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस घटना के कारणों का पता करने में लगी है। अजय गत कई वर्षों से यह स्कूल गांव निवासी पुरण त्यागी की बिल्डिंग में चला रहा था। वह पास के गांव ठिरवा मैं जमीन खरीद कर स्कूल के लिए बिल्डिंग तैयार कर रहा था।

