बंगाल की खाड़ी में डूबे ट्रॉलर से नौ शव बरामद, छह मुछआरे लापता

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कोलकाता में बंगाल की खाड़ी से सोमवार को एक मछली पकड़ने वाले ट्रॉलर में से नौ मछुआरों के शव बरामद किए गए हैं। छह मछुआरे अभी भी लापता हैं। ट्रॉलर, जो 2 जुलाई को शंकरपुर से मछली पकड़ने के लिए निकला था, खराब मौसम के कारण संपर्क से बाहर हो गया था। बचाव अभियान जारी है।

बंगाल की खाड़ी में डूबे ट्रॉलर से नौ शव बरामद, छह मुछआरे लापता

कोलकाता, एजेंसी। बंगाल की खाड़ी में डूबे एक मछली पकड़ने वाले ट्रॉलर से सोमवार को नौ मछुआरों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि छह अब अभी भी लापता हैं। यह लापता ट्रॉलर पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में पुलिस, वन विभाग और भारतीय तटरक्षक बल की एक संयुक्त टीम को मिला। अधिकारियों के अनुसार, यह ट्रॉलर पूर्वी मेदिनीपुर जिले के शंकरपुर मत्स्य बंदरगाह से दो जुलाई को 15 मछुआरों को लेकर गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए रवाना हुआ था। प्रतिकूल मौसम के बीच लौटते समय इसका संपर्क टूट गया था और तब से यह लापता था।

काकद्वीप फिशरमेन वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव बिजन मैती ने बताया कि दो से सात जुलाई के बीच मौसम संबंधी चेतावनी जारी होने के कारण सभी ट्रॉलर तट की ओर लौट रहे थे, लेकिन 'जॉय मां काली' नामक ट्रॉलर से संपर्क टूट गया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए काकद्वीप अस्पताल भेजा गया है। वहीं, लापता छह मछुआरों की तलाश के लिए संयुक्त बचाव अभियान जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।