फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस
महराजगंज के दिग्विजयनाथ नगर में एक विवाहिता का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान सितारा यादव के रूप में हुई है, जिनका विवाह हाल ही में हुआ था।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। चौक नगर पंचायत के दिग्विजयनाथ नगर में रविवार को एक विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। साक्ष्य संकलित करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस द्वारा जांच
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान सितारा यादव पत्नी विक्रम यादव के रूप में हुई है। उसका मायका घुघली थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव में है। परिजनों ने बताया कि सितारा का विवाह दो दिसंबर 2022 को हुआ था।
घटनास्थल का निरीक्षण
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह मृतका की सास छत से नीचे उतरीं तो उन्होंने बहू को कमरे में फंदे से लटकता देखा। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया।
मामले की जांच
थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने बताया कि फोरेंसिक टीम की निगरानी में शव को फंदे से नीचे उतारा गया। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए हैं। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं मायके वालों की तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।


