कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत

हिन्दुस्तान, गौरीगंज
Follow us on Google News
share

अमेठी के कठौरा गांव में एक किशोर मुस्तफा की करंट लगने से मौत हो गई। घर में रखा कूलर उसके संपर्क में आया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित किया। परिवार ने पोस्टमार्टम कराए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।

कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत

अमेठी, कमरौली, संवाददाता। अमेठी के कमरौली थाना क्षेत्र के लाल का पुरवा मजरे कठौरा गांव में गुरूवार की भोर एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त मुस्तफा उर्फ जैद (17) पुत्र निवासी लाल का पुरवा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह मुस्तफा उर्फ जैद घर में रखे कूलर के संपर्क में आया, जिसमें करंट उतर आया था। करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलसकर अचेत हो गया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष मुकेश पटेल ने बताया कि परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना गुरुवार दोपहर बाद अंतिम संस्कार कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।