हेड कांस्टेबल के उतरने से पहले चालक ने बढ़ा दी बस, गिरकर मौत

हिन्दुस्तान, कानपुर
share

फोटो है))) - रावतपुर में हुआ हादसा, सड़क पर गिरने से सिर पर आई थी

हेड कांस्टेबल के उतरने से पहले चालक ने बढ़ा दी बस, गिरकर मौत

कानपुर, संवाददाता। रावतपुर स्टेशन के पास गुरुवार को हेड कांस्टेबल के उतरने से पहले ही चालक ने बस आगे बढ़ा दी। इससे सड़क पर गिरे हेड कांस्टेबल की सिर पर चोट लगने से मौत हो गई।मूलरूप से इटावा की फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय अशोक कुमार यादव यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल थे। वर्तमान में उनकी तैनाती गोविंदनगर थाने में थी। परिवार में पत्नी मंजेश कुमारी, बेटी प्रिया और अंजलि हैं। परिजनों ने बताया कि उनकी पत्नी व छोटी बेटी अंजलि इटावा में रहती है। बड़ी बेटी प्रिया कल्याणपुर में पिता के साथ किराये के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी।

गुरुवार को अशोक कुमार को ड्यूटी गए थे। वहां से मंधना के एक डॉक्टर को सम्मन तामील कराने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रावतपुर स्टेशन के पास वह बस से उतर रहे थे। इस बीच अचानक ड्राइवर ने बस आगे बढ़ा दी। इससे वह सड़क पर गिर पड़े और सिर पर चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वरूपनगर पुलिस उन्हें इलाज के लिए हैलट ले गई। यहां उनकी मौत हो गई। स्वरूपनगर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि बस से उतरते वक्त ड्राइवर की लापरवाही की वजह से हेड कांस्टेबल की मौत हुई है। चालक बस लेकर फरार हो गया। कैमरों से उसकी पहचान की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहेड कांस्टेबल के उतरने से पहले चालक ने बढ़ा दी बस, गिरकर मौत