पूर्व टेककर्मी ने मंदिर के तालाब में कूदकर जान दी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

हैदराबाद की एक पूर्व महिला कर्मचारी ने मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के कारण मंदिर के तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। 25 वर्षीय युवती बेंगलुरु में काम कर रही थी और हाल ही में मां के साथ हैदराबाद में रह रही थी। पारिवारिक विवादों के चलते उसका पिता विशाखापत्तनम में था।

पूर्व टेककर्मी ने मंदिर के तालाब में कूदकर जान दी

हैदराबाद, एजेंसी। बेंगलुरु की एक टेक कंपनी की पूर्व महिला कर्मी ने एक मंदिर के तालाब में कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि वह मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थी। पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय युवती पहले बेंगलुरु में कार्यरत थी, लेकिन कुछ समय से मां के साथ हैदराबाद के पीरजादीगुडा में रह रही थी। पारिवारिक विवाद के कारण उसके पिता विशाखापत्तनम में रहते हैं। शुक्रवार रात युवती अपनी मां के बेडरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर घर से निकल गई। वह एक मंदिर में पहुंची और वहां तालाब में कूद गई। शनिवार सुबह उसका शव बरामद किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।