किशोरी की ट्रेन से कटकर मौत, पुलिस कर रही जांच
By Newswrap
हिन्दुस्तान, फिरोजाबादशुक्रवार को 16 वर्षीय किशोरी शिवानी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मक्खनपुर रेलवे स्टेशन यार्ड के निकट उसका शव मिला। परिवार चुप है, जबकि लोग आत्महत्या की संभावना जता रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार को सौंप दिया और जांच में जुट गई है।

शुक्रवार को एक 16 वर्षीय किशोरी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। फिलहाल परिवार के लोगों ने मामले में चुप्पी साथ रखी है तो अन्य लोग आत्महत्या की बात कर रहे हैं। थाना जीआरपी शिकोहाबाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोगों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। जीआरपी को लोगों ने सूचना दी कि मक्खनपुर रेलवे स्टेशन यार्ड के निकट खून से लथपथ एक किशोरी का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
कुछ समय बाद ही किशोरी की पहचान नगला श्रोती मटसैना निवासी शिवानी के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया तो परिजन भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने किशोरी का नाम शिवानी पुत्री भीकम सिंह निवासी नगला श्रोती थाना मटसेना बताया।


