हिट-एंड-रन में घायल मेडिकल छात्रा की मौत
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
राजमहेंद्रवरम में एक हिट-एंड-रन हादसे में गंभीर रूप से घायल मेडिकल छात्रा प्रियंका की रविवार को मौत हो गई। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने पारिवारिक सहायता के लिए 20 लाख रुपये की घोषणा की है। हादसा गुरुवार को एक शॉपिंग मॉल के बाहर हुआ था जब एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी।

अमरावती, (आंध्र प्रदेश) एजेंसी। राजमहेंद्रवरम में हिट-एंड-रन हादसे में गंभीर रूप से घायल एक मेडिकल छात्रा की रविवार को मौत हो गई। इस पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने दुख जताया और परिवार के लिए 20 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद सहायता का भरोसा दिया है। यह हादसा गुरुवार को राजमहेंद्रवरम में एक शॉपिंग मॉल के बाहर हुआ था। इस दौरान एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिस पर दो मेडिकल छात्र- प्रियंका और उमेश सवार थे। टक्कर के बाद कार सवार युवक भाग निकले थे।
निजी अस्पताल ने बयान में बताया कि प्रियंका को 6 अगस्त को भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज का कोई असर न होने पर दोपहर में प्रियंका की मौत हो गई।


