क्राइम मीटिंग से लौट रहे सर्किल इंस्पेक्टर का हार्ट अटैक से निधन

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

गया जी : क्राइम मीटिंग से लौट रहे सर्किल इंस्पेक्टर का हार्ट अटैक से निधन

क्राइम मीटिंग से लौट रहे सर्किल इंस्पेक्टर का हार्ट अटैक से निधन

गया जिले के सरबहदा पुलिस अंचल के सर्किल इंस्पेक्टर धनंजय कुमार का बुधवार की देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह क्राइम मीटिंग में शामिल होने के बाद अपने साथियों के साथ गया जी से लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। पहले उन्हें गया जी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर हार्ट अटैक बताया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। पटना में इलाज के दौरान रात करीब ढाई बजे उनका निधन हो गया। नीमचक बथानी के डीएसपी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को क्राइम मीटिंग समाप्त होने के बाद धनंजय कुमार ने भोजन किया और अपने साथियों के साथ गंतव्य के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

घटना का विवरण

साथियों ने तत्काल उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए पटना ले जाने की सलाह दी। परिजनों के पहुंचने के बाद उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में पटना भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

धनंजय कुमार के बारे में

धनंजय कुमार मूल रूप से नालंदा जिले के गिरियक के रहने वाले थे। वह अरवल जिले से स्थानांतरित होकर गया पुलिस में आए थे। गया जिले में उन्होंने खिजरसराय, बेलागंज और साइबर थाना सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दीं। वर्तमान में वह सरबहदा पुलिस अंचल में सर्किल इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे।

पुलिस महकमे में शोक

उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव भेजा गया, जहां पुलिस की ओर से अंतिम सलामी दी गई। एसएसपी सुशील कुमार, सिटी एसपी अभिनव कुमार सहित पुलिस अधिकारियों ने उनके निधन को विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

सामान्य प्रश्न

धनंजय कुमार का निधन कैसे हुआ?
धनंजय कुमार का निधन हार्ट अटैक से हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।