Delhi News: कच्छ में वाहन का ईंधन टैंक फटा, चार की मौत

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Delhi News: कच्छ जिले में एक कबाड़ गोदाम में शनिवार को व्यावसायिक वाहन के ईंधन टैंक में धमाका हुआ, जिसमें दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 30 वर्षीय मोहम्मद इलियास, 26 वर्षीय नूर मोहम्मद इलियास, साढ़े तीन वर्षीय हुसैन और तीन वर्षीय नूर फातिमा शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Delhi News: कच्छ में वाहन का ईंधन टैंक फटा, चार की मौत

Delhi News: कच्छ (गुजरात), एजेंसी। कच्छ जिले में शनिवार को एक कबाड़ गोदाम में व्यावसायिक वाहन का ईंधन टैंक फटने से एक परिवार के दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, घटना दोपहर में नखत्राणा क्षेत्र में हुई। पुलिस निरीक्षक एएम पटेल ने बताया कि नखत्राणा में एक छोटे वाणिज्यिक वाहन के डीजल टैंक में हुए धमाके में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान 30 वर्षीय मोहम्मद इलियास, 26 वर्षीय नूर मोहम्मद इलियास, साढ़े तीन वर्षीय हुसैन मोहम्मद और तीन वर्षीय नूर फातिमा के रूप में हुई है। विस्फोट के समय मोहम्मद इलियास और नूर मोहम्मद इलियास वाहन से कबाड़ उतार रहे थे।

धमाका इतना जोरदार था कि वाहन के पास मौजूद दोनों बच्चों की भी मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएनसीआर Newsनई दिल्लीDelhi News: कच्छ में वाहन का ईंधन टैंक फटा, चार की मौत