युवती के ऊपर हाईटेंशन तार टूटकर गिरा, मौत, आक्रोशित भीड़ ने किया रास्ता जाम

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

भाटपाररानी थाना क्षेत्र के भिंडा मिश्र गांव में 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गिरने से 18 वर्षीय काजल गुप्ता की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ हंगामा किया और बेलपार-बीआरडी मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की।

युवती के ऊपर हाईटेंशन तार टूटकर गिरा, मौत, आक्रोशित भीड़ ने किया रास्ता जाम

भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के भाटपाररानी थाना क्षेत्र के भिंडा मिश्र गांव में सोमवार की रात करीब 8 बजे 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से एक युवती की मौत हो गई। हादसे में एक बछड़े की भी जान चली गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल पर हंगामा किया। इसके बाद भीड़ ने बेलपार-बीआरडी मार्ग को अस्पताल के सामने सड़क पर शव रखकर जाम कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाया। भिंडा मिश्र गांव निवासी भूपेश गुप्ता की 18 वर्षीय पुत्री काजल गुप्ता सोमवार की रात अपने घर के सामने बंधे बछड़े को खोल रही थी।

उसी दौरान ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार अचानक टूटकर उसके ऊपर गिर गया। तेज करंट की चपेट में आने से काजल गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि बछड़े की भी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराने की मांग की, लेकिन आरोप है कि काफी देर तक बिजली नहीं काटी गई। किसी तरह ग्रामीणों और परिजनों ने साहस जुटाकर युवती को करंट की चपेट से बाहर निकाला और बाइक से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।