बुलंदशहर : केक काटने से मना करने पर पत्नी ने लगाई फांसी, सदमे में पति ने भी जान दी

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

बुलंदशहर के गांव जरैना में एक Tragically घटना में, पति-पत्नी के आमने-सामने जन्मदिन पर केक काटने को लेकर विवाद हुआ। मौके पर पत्नी ने आत्महत्या कर ली, जिसके बाद पति भी सदमे में आकर अपनी जान दे दी। दोनों के परिवार में हड़कंप मच गया और अंतिम संस्कार बिना पोस्टमार्टम के ही कर दिया गया।

बुलंदशहर : केक काटने से मना करने पर पत्नी ने लगाई फांसी, सदमे में पति ने भी जान दी

बुलंदशहर के डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव जरैना में पति-पत्नी की मौत का मामला सामने आया है। बताया गया कि जन्मदिन पर केक काटने को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से सदमे में आए पति ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार गांव जरैना निवासी किसान अमर सिंह का 20 वर्षीय पुत्र नोएडा की एक कंपनी में कार्य करता था। इसी कंपनी में काम करने वाली रामघाट थाना क्षेत्र के गांव नगला सुमाली निवासी 19 वर्षीय ज्योति से उसकी नजदीकियां बढ़ गई थीं। करीब 13 माह पूर्व दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था।

18 अगस्त को दोनों पति-पत्नी गांव जरैना आए थे। 20 अगस्त को ज्योति का जन्मदिन था। वह केक काटकर जन्मदिन मनाने की जिद कर रही थी, जबकि पति जन्मदिन सादगी से मनाने की बात कह रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।इसके बाद ज्योति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की मौत से सदमे में आए पति ने भी आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। डिबाई कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है।

Anil Sharma

लेखक के बारे में

Anil Sharma

शॉर्ट बायो:
अनिल शर्मा पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान बुलंदशहर में ब्यूरो प्रभारी के रूप में कार्य रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
अनिल शर्मा भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) बुलंदशहर ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में रिपोर्टिंग भी करते हैं।

कॅरियर का सफर
अनिल शर्मा ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण अखबार से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2008 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान दोनों ही समाचार पत्रों में राजनीति, शिक्षा,धर्म बीट पर काम करने का मौका मिला।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
एमए हिंदी, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, बीएड के साथ-साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर होने से अनिल शर्मा को पत्रकारिता का विशेष संयोजन मिला। इसी वजह से वह शिक्षा, इनोवेशन, राजनीति विश्लेषण पर केंद्रित स्टोरीज़ लिख रहे हैं।

पत्रकारिता और लक्ष्य
विकास, समाज, अपराध, राजनीति से जुड़े विषयों पर अनिल शर्मा की गहरी समझ है। विकास, अपराध, राजनीति में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। अनिल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबुलंदशहर : केक काटने से मना करने पर पत्नी ने लगाई फांसी, सदमे में पति ने भी जान दी