Meerut News: चारा लेने गई महिला की पानी में डूबने से मौत
हिन्दुस्तान, मेरठ
Meerut News: हस्तिनापुर क्षेत्र के मखदुमपुर गांव में एक महिला, सोनम, अपनी छह वर्षीय पुत्री के साथ चारा लेने गई थी। गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। उसके पति ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला को दौरे पड़ते थे, जिससे ऐसा हादसा हुआ।

Meerut News: हस्तिनापुर क्षेत्र के मखदुमपुर गांव में चारा लेने गई महिला की गहरे पानी मे डूबने से मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम हेतु भेज दिया। मखदुमपुर गांव के जंगलों मे फिलहाल गंगा नदी व बारिश का पानी भरा हुआ है। शनिवार सुबह सोनम अपनी छह वर्षीय पुत्री के साथ खेत पर चारा काटने के लिए गई थी। परंतु रास्ते मे एक जगह गहरा पानी भरा हुआ था जिसमें वह डूब गई और उसकी मौत हो गई। मृतका की पुत्री दौड़ते हुए घर आई और घर पर पूरा वाकया बताया। इसके बाद परिजन खेत पर पहुंचे और पिता नरेश ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष कमल शंकर त्रिवेदी का कहना है कि उक्त महिला को दौरे पड़ते थे‚ जिस कारण वह पानी में गिर गई और उसकी मौत हो गई।


