गंगा स्नान करते समय दो चचेरे भाई समेत चार डूबे
फर्रुखाबाद के खुदागंज थाना क्षेत्र के पांचालघाट पर गंगा स्नान करते समय दो चचेरे भाई विकास और कमल, और उनका भतीजा योगेश सहित चार लोग डूब गए। परिवार में उत्पात मच गया और बाद में पुलिस तथा एनडीआरएफ ने खोजबीन शुरू की। घटना के समय लोग गंगा में स्नान कर रहे थे।
फर्रुखाबाद। शाहजहांपुर जनपद के खुदागंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला साहूकारा के दो चचेरे भाई समेत चार लोग पांचालघाट पर गंगा स्नान करते समय डूब गए। सोमवार तड़के घटना से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस, गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम ने डूबे तलाश शुरू कर दी है। चार बाइकों से दस लोग रविवार की रात करीब 12 बजे पांचालघाट पहुंचे थे। सोमवार तड़के तीन बजे सभी लोग गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान विकास, कमल और बालक योगेश गंगा में डूब गए। विकास और कमल चचेरे भाई हैं, जबकि योगेश उनका भतीजा है।
चारों एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद साथ आए लोगों ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई गई। बाद में एनडीआरएफ की टीम को भी सर्च अभियान में लगाया गया।अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि डूबे लोगों की तलाश जारी है और बचाव टीमों को निर्देश दिए गए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं और गंगा में सर्च अभियान जारी है।


