बोकरिया फाल पिकनिक मनाने आया सैलानी डूबा, मौत
13- बोकरिया फाल में डूबे युवक के शव को ले जाते पुलिस कर्मी 13- बोकरिया फाल में डूबे युवक के शव को ले जाते पुलिस कर्मी 13- बोकरिया फाल में डूबे युवक क

लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बोकरिया फाल शनिवार की दोपहर पिकनिक मनाने आए सैलानी की डूबने से मौत हो गई। वह चंदौली से अपने रिश्तेदार संग पिकनिक मनाने आया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पहचान
चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के डीजल कालोनी परशुरामपुर निवासी 28 वर्षीय रतन कुमार प्रजापति पुत्र सरोज प्रजापति अपने जीजा, चचेरे भाई समेत पांच रिश्तेदार संग दोपहर दो बजे लालगंज पहुंचे। सभी बोकरिया फाल पिकनिक मनाने चले गए। यहां रिश्तेदार भोजन तैयार कर रहे थे। रतन कुमार फाल में स्नान कर रहे थे। पानी का बहाव काफी तेज था। स्नान के दौरान अचानक रतन का पैर फिसला और वह पानी के तेज बहाव में बह गया।
घटनास्थल पर अफरा तफरी
घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। रिश्तेदारों ने फाल पर मौजूद लोगों की मदद से लापता रतन की तलाश शुरु की। लगभग दो सौ मीटर दूर एक पेड़ के पास फंसा रतन मिला। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी डूबने से मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया। युवक की मौत से मौजूद रिश्तेदारों में कोहराम मच गया।
परिवार का नुकसान
मृत रतन तीन भाई में बड़ा था। एक पुत्र रक्षित प्रजापति है। पति की मौत से पत्नी आरती प्रजापति का रो रो कर हाल बेहाल हो गया। इस संदर्भ में लालगंज थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि बोकरिया फाल में पानी का बहाव काफी तेज था। पिकनिक मनाने आया सैलानी नहाते समय पानी के तेज बहाव में बह गया था। जिसकी डूबने से मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।


