अरूणा नदी में नहाने गयी किशोरी की डूबने से मौत
हिन्दुस्तान, मोतिहारी
घोड़ासहन के निमुईया ग्राम में जिउतिया पर्व के दौरान 14 वर्षीय काजल कुमारी की नदी में डूबने से मौत हो गई। वह अपने सहेलियों के साथ नहाने गई थी। गहरे पानी में जाने पर उसकी सहेलियों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक वह बह चुकी थी। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

घोड़ासहन। थाना क्षेत्र के निमुईया ग्राम में जिउतिया पर्व के अवसर पर अरूणा नदी के सूनसान कोईल घाट पर अन्य सहेलियों के साथ नहाने गयी 14 वर्षीया किशोरी की डूबने से मौत हो गयी। मृतका निमुईया ग्राम के रामबाबू साह की पुत्री काजल कुमारी थी। वह राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय धूमनगर में नवीं कक्षा में पढ़ती थी। नहाने के क्रम में वह गहरे पानी में चली गयी। साथ नहा रही सहेलियों ने उसे नहीं देखकर शोर मचाया और खोजना शुरू किया । तब तक वह कुछ दूर तक बह गयी थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
ये भी पढ़ें:मांओं की उम्मीदें बिखरीं, छिना पिता का सहारा

