कमरे में फंदे से लटकता मिला महिला का शव

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली के कबीर नगर में एक महिला का शव उसके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। शव करीब चार दिन पुराना था और उसकी पहचान 26 वर्षीय महक के रूप में हुई। उसके पति के दो महीने से गायब होने की आशंका है और पुलिस का मानना है कि महक ने आत्महत्या की है।

कमरे में फंदे से लटकता मिला महिला का शव

नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। वेलकम थाना क्षेत्र के कबीर नगर में एक महिला का शव उसके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। शव करीब चार दिन पुराना लग रहा है। इस कारण शव सड़-गल गया था। 26 अगस्त को कमरे से आ रही भीषण दुर्गंध के कारण पड़ोसियों और मकान मालकिन ने दरवाजा तोड़ा, तो घटना की जानकारी हुई। मृतका की पहचान 26 वर्षीय महक के रूप में हुई है। जांच के दौरान पुलिस को कमरे से मृतका के दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, लेकिन दोनों लॉक हैं। पुलिस ने फोन फॉरेंसिक टीम के पास भेज दिया है। उधर, शव को पोस्टमॉर्टम के बाद जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। अब तक कोई रिश्तेदार या पति शव लेने नहीं आया है। जांच में सामने आया है कि महक कबीर नगर की गली नंबर-6 में किराए पर रहती थी। वह पति सनीफ के साथ यहां आई थी, जिसने मकान लेते समय बुलंदशहर का पहचान पत्र दिया था। सनीफ प्राइवेट नौकरी करता था। उसने आमदनी के लिए कुछ ऑटो खरीदे थे। ऑटो चालक सीधे घर आकर महक को किराया दे जाते थे। मकान मालकिन की बेटी ने आखिरी बार 23 अगस्त को महक को देखा था। इसके बाद से कमरे का दरवाजा नहीं खुला।

दो महीने से नहीं लौटा पति, दूसरी शादी की आशंका

जांच में एक खुलासा हुआ है कि सनीफ करीब दो महीने से घर नहीं आया था। पुलिस ने सनीफ के दोस्तों और परिचितों से संपर्क किया, तो उसके लंबे समय से गायब होने की पुष्टि हुई। बताया जा रहा है कि सनीफ ने दूसरी शादी कर ली है। पुलिस आशंका जता रही है कि पति द्वारा छोड़े जाने से अवसाद में आकर ही महक ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है।

सामान्य प्रश्न

महक का शव कब और कहाँ मिला?
महक का शव कबीर नगर में उसके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला।
Rajneesh Kumar Pandey

लेखक के बारे में

Rajneesh Kumar Pandey

शॉर्ट बायो: रजनीश कुमार पाण्डेय पिछले करीब पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'हिन्दुस्तान समाचार पत्र' में क्राइम टीम का हिस्सा हैं और दिल्ली में क्राइम रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले करीब पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। अपराध संवाददाता के रूप में काम करते हुए दिल्ली में अपराध, दिल्ली पुलिस, साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट व अन्य मुद्दों की कवरेज करते हुए हिंदुस्तान समाचार पत्र में कार्यालय संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। व्यक्तिगत तौर पर काव्य लेखन व वाचन, संगीत व गायन, कला व कौतुक, रहस्य व अपराध आधारित सिनेमा में विशेष रुचि रखने के साथ ऐतिहासिक, पौराणिक व नये स्थानों के भ्रमण का शौक है।

करियर का सफर
साल 2021 से दिल्ली में पत्रकारिता का सफर शुरू हुआ। कुछ महीने न्यूज नेशन और फिर करीब दो साल दो महीने 2023 तक दैनिक जागरण के दक्षिणी दिल्ली ब्यूरो में काम करते हुए अपराध के बड़े मामले जैसे- श्रद्धा वाल्कर हत्याकांड की क्राइम, कोर्ट व ग्राउंड जीरो समेत 360 डिग्री कवरेज की। जी-20 सम्मेलन, आजादी को 75 वर्ष पूरे होने पर अमृतकाल के कार्यक्रमों में भी पूरी सक्रियता से भाग लेते हुए सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर स्टोरी की। लोकसभा, विधानसभा, एमसीडी व अन्य चुनावों की कवरेज का अनुभव भी है। दिल्ली पुलिस व जिला न्यायालय की सामान्य कवरेज के अलावा डीडीए, एमसीडी, पीडब्ल्यूडी और जिला प्रशासन व सिविक एजेंसियों से जुड़े आम लोगों की समस्याओं व मुद्दों को उठाते हुए ग्राउंड जीरो से विस्तृत कवरेज का अनुभव है। इसके बाद 2023 के अंत तक हिंदुस्तान अखबार में क्राइम रिपोर्टर के रूप में सेवाएं देनी शुरू की। लाल किला धमाका 2025, दिल्ली के दयालपुर में इमारत ढहने से 11 की मौत, वेलकम में सात की मौत, दक्षिणी दिल्ली के जैतपुर में दीवार गिरने से सात लोगों की मौत, फॉल्कन ग्रुप धोखाधड़ी और चाणक्य एकेडमी के धोखाधड़ी जैसे प्रमुख मामलों की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस स्थित आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज से जीव विज्ञान में स्नातक (ऑनर्स) के बाद अयोध्या स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर से जनसंचार व पत्रकारिता में परास्नातक किया। उनकी विज्ञान पृष्ठभूमि की शिक्षा और पत्रकारिता व लेखन में रुचि का संयोजन उन्हें अपराध रिपोर्टिंग के साथ ही मेडिकल, रिसर्च व नवाचारों संबंधी स्टोरी इत्यादि करने में सक्षम बनाता है। वह अपराध रिपोर्टिंग में भी नवाचार व तकनीकि का इस्तेमाल करके बेहद आसान व सरल ढंग से आम आदमी को जागरूक करने की कोशिश करते हैं।

विजन
रजनीश का मानना है कि अपराधी व अपराध पीड़ितों के मानवीय भावनाओं और अपराध के कारण को समझकर लिखी गई उनकी खबर व स्टोरी की मदद से वह सैकड़ों लोगों को अपराध का शिकार होने से बचा सकते हैं। लोगों को जागरूक करने व अपराधों से शिकार होने से बचाने के लिए वे लगातार अनोखे व अलग तरह के साइबर अपराधों व आम लोगों से जुड़े अन्य अपराधों पर स्टोरी करते रहते हैं।

विशेषज्ञता
अपराध व कानून, साइबर अपराध, नये व अनोखे साइबर हैक पर स्टोरी करना
अपराधी व पीड़ित के मानवीय भावनाओं को लेकर स्टोरी करना, बड़े हादसों व वारदातों की ग्राउंड रिपोर्टिंग

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकमरे में फंदे से लटकता मिला महिला का शव