घर के बगल तालाब में मिला अधेड़ का शव

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

सिकरारा (जौनपुर) के हसनपुर गांव में, 56 वर्षीय नन्हे गौतम का शव उनके घर के पास स्थित तालाब में मिला। मृतक की पत्नी ने घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गौतम की मौत तालाब में गिरने से हुई। घटना ने गांव में शोक और दहशत का माहौल बना दिया।

घर के बगल तालाब में मिला अधेड़ का शव

सिकरारा (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव की दलित बस्ती में रविवार सुबह 56 वर्षीय नन्हे गौतम का शव उनके घर के बगल स्थित तालाब में उतराया मिला। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के अनुसार, सुबह कुछ लोगों ने तालाब में शव उतराता देखा, जिसके बाद इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सिकरारा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी ने घटना की तहरीर थाने पर दी।

पुलिस के मुताबिक उक्त व्यक्ति सुबह तालाब के समीप शौच करने गया था, पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब गया । फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद हसनपुर गांव की दलित बस्ती में शोक और दहशत का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है ।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें