कोचिंग संस्थान से परिभ्रमण पर गये छात्र वाटर फॉल में गिरा, लापता

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

हुलासगंज, निज संवाददाता टीम में कंदौल गांव निवासी चौदह वर्षीय नवम वर्ग का छात्र सागर कुमार भी गया। लेकिन कोडरमा के रेंदाहा वाटर फॉल में स्नान करने वक्त डूब गया। घटना बुधवार की बताई जाती है।

कोचिंग संस्थान से परिभ्रमण पर गये छात्र वाटर फॉल में गिरा, लापता

हुलासगंज, निज संवाददाता बाजार स्थित एक कोचिंग संस्थान से शैक्षिक परिभ्रमण पर झारखंड के कोडरमा गये एक छात्र के लापता होने की खबर से कंदौल गांव में मातम पसरा गया। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार लगभग दस छात्रों की टीम में बुधवार को कोचिंग के शिक्षक बबलु कुमार के साथ परिभ्रमण के लिए कोडरमा के लिए रवाना हुई। टीम में कंदौल गांव निवासी चौदह वर्षीय नवम वर्ग का छात्र सागर कुमार भी गया।

घटना का विवरण

लेकिन कोडरमा के रेंदाहा वाटर फॉल में स्नान करने वक्त डूब गया। घटना बुधवार की बताई जाती है। घटना की खबर परिजनों को झारखंड पुलिस द्वारा जब दी गई तो गांव में अफरातफरी मच गया। सूचना मिलते ही परिजन कोडरमा के लिए रवाना हो गए। घटना के संबंध में परिजनों ने प्राप्त खबर के आधार पर बताया कि वाटर फॉल में स्नान करने वक्त रील बनाने के क्रम में फिसल कर गहरे पानी में डूब गया। उसके साथ स्नान कर रहे साथियों ने शोर गुल की लेकिन बचाया नहीं जा सका।

खोजबीन का प्रयास

परिजनों द्वारा बताया गया कि गुरुवार एवं शुक्रवार को खोजबीन में गोताखोरों को लगाया गया लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। हालांकि परिजनों ने बताया कि उसके पास मोबाइल नहीं था फिर रील कैसे बना सकता है। इस संबंध में कोचिंग संचालक भी कुछ स्पष्ट नहीं बताया है। अभी तक परिजन नहीं लौटे हैं।

प्रश्न और उत्तर

✦छात्र सागर कुमार कहाँ लापता हुआ?−
छात्र सागर कुमार कोडरमा के रेंदाहा वाटर फॉल में लापता हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकोचिंग संस्थान से परिभ्रमण पर गये छात्र वाटर फॉल में गिरा, लापता