मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक
देवघर,प्रतिनिधि।झारखंड सरकार के नगर विकास, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा मामले तथा उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन की

देवघर,प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के नगर विकास, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा मामले तथा उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन की दु:खद सूचना से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव सह जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय ने गहरी संवेदना एवं शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असमय निधन झारखंड की राजनीति एवं सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। वे जनसेवा के प्रति समर्पित, कर्मठ एवं संघर्षशील जनप्रतिनिधि थे। उनके निधन से प्रदेश ने एक सक्रिय एवं जनहित के प्रति प्रतिबद्ध नेता खो दिया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
वहीं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने भी गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं प्रदेश सचिव प्रो. उदय प्रकाश, प्रदेश को-ऑर्डिनेटर मुकुन्द दास, कांग्रेस नेता दिनेश कुमार मंडल सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। शोक व्यक्त करने के बाद कांग्रेस नेताओं ने उनका आवास पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं सरकार के मंत्री, विधायक, नेता एवं समर्थकों के साथ भाग लिया।


