आवासीय विद्यालय के दो बच्चों की संदिग्ध मौत

हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

बांदा। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक विद्यालय में दो बच्चों की रविवार रात अचानक

आवासीय विद्यालय के दो बच्चों की संदिग्ध मौत

बांदा। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक विद्यालय में दो बच्चों की रविवार रात अचानक हालत बिगड़ गई। दोनों को जिला अस्पताल ले गये, जहां एक ही रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि दूसरे बच्चे को जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां पर उसने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा 16 अगस्त की शाम बच्चों ने मोमोज खाया था, जिसके बाद रात में उनके पेट में तेज दर्द उठा। पुलिस फूड प्वाइजनिंग की आशंका जता रही है।कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत झील का पुरवा स्थित बीएल विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्र 12 वर्षीय नितिन निवासी सरस्वाह थाना गिरवां और 8 वर्षीय अरूण कुमार पुत्र पुष्कर, निवासी कस्बा व थाना तिन्दवारी की रविवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ गई।

विद्यालय प्रबंधन के मुताबिक रविवार रात दोनों छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। नितिन को देखते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अरूण की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। दो छात्रों की मौत की सूचना मिलते ही विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एएसपी शिवराज का कहना है कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत एक आवासीय विद्यालय में आवासित एक 12 वर्षीय व एक 8 वर्षीय बच्चों की रात्रि में तबीयत खराब होने पर स्कूल प्रबंधन द्वारा तुरंत बच्चों को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया गया जहां एक बच्चे को जिला अस्पताल में तथा दूसरे बच्चे को मेडिकल कॉलेज बांदा में डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआवासीय विद्यालय के दो बच्चों की संदिग्ध मौत