सुपौल : समोसा व मिठाई खाने से बीमार दूसरी छात्रा की भी हो गयी मौत

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

सुपौल में मदरसे में मां द्वारा लाए गए समोसा और मिठाई खाने के बाद चार छात्राएं बीमार हुईं। इनमें से दो की मौत हो गई है। प्रशासन ने मदरसे को सील कर दिया है और बच्चों को घर भेज दिया गया। स्थिति की जांच जारी है।

सुपौल : समोसा व मिठाई खाने से बीमार दूसरी छात्रा की भी हो गयी मौत

सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। मदरसे में मां के दिए समोसा और मिठाई खाने के बाद बीमार हुई छात्राओं में शुक्रवार को दूसरी बच्ची की भी मौत हो गई। सदर थाना क्षेत्र के बसबिट्टी वार्ड 19 स्थित जामियअतुस सालिहात एजुकेशनल ट्रस्ट के निजी मदरसे में 7 सितंबर की रात समोसा-मिठाई खाने के बाद चार छात्राओं की तबीयत बिगड़ी थी। इनमें नेमुआ निवासी कमरे आलम की बेटी अल्फिशा (10) की 8 सितंबर को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। अब गढ़ बरुआरी वार्ड 9 निवासी मो. अब्दुल कादिर की बेटी हलिमा सादिया (10) ने भी शुक्रवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लगातार दो मौतों के बाद मदरसे में बच्चों की सुरक्षा और खाने की व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मृतका हलिमा सादिया सात भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी और करीब डेढ़ साल से मदरसे में रहकर तीसरी कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। उसके पिता मस्जिद में इमामत करते हैं। परिजनों के अनुसार अल्फिशा और हलिमा सहेली थीं। 7 सितंबर को अल्फिशा की मां मदरसे में बेटी से मिलने आई थीं। वह अपनी बेटी के लिए समोसा और मिठाई लेकर आई थीं। दोनों बच्चियों ने अन्य दो छात्राओं के साथ उसे खाया था। रात में कोई बड़ी परेशानी नहीं हुई, लेकिन 8 तिसंबर की सुबह से उल्टी होने के साथ छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी। चारों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। 8 तिसंबर को ही इलाज के दौरान पहले अल्फिशा की मौत हुई। हलिमा का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जिंदगी और मौत से चार दिनों तक जंग लड़ने के बाद शुक्रवार को हलिमा ने भी शुक्रवार को अंतिम सांस ली। दूसरी छात्रा की मौत के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। परिजनों से पोस्टमार्टम कराने को लेकर भी पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। लगातार समझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह सामने आने की उम्मीद है। घटना के बाद प्रशासन ने मदरसे को सील कर दिया है। वहां रह रहीं छात्राओं और अन्य बच्चों को उनके घर भेज दिया गया है। पुलिस मदरसा संचालक और शिक्षकों से पूछताछ कर चुकी है। मदरसे में करीब 60 से 65 छात्राएं रहकर पढ़ाई करती थीं। ऐसे में एक ही भोजन सामग्री खाने के बाद चार छात्राओं के बीमार पड़ने और दो की मौत ने मामले को गंभीर बना दिया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि छात्राओं ने वास्तव में क्या खाया था और खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण क्या थे। सदर एसडीएम मनोहर साहू ने बताया कि मदरसा सील कर दिया गया है। वहां रह रहे सभी बच्चों को सुरक्षित उनके-अपने घर भेज दिया गया है। मामले में प्रशासनिक प्रक्रिया जारी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जबकि सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि मदरसा पहले ही सील कर दिया गया है। शुक्रवार को इलाजरत दूसरी बच्ची की भी मौत हुई है। परिजनों को समझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。

मौत का कारण

जाँच प्रक्रिया

सामान्य प्रश्न

✦छात्राओं की मौत के पीछे क्या कारण है?−
छात्राओं की मौत का मुख्य कारण समोसा और मिठाई खाने के बाद तबीयत बिगड़ना बताया गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसुपौल : समोसा व मिठाई खाने से बीमार दूसरी छात्रा की भी हो गयी मौत