मुकबधीर दिव्यांग महिला की मौत पर अगर कार्रवाई होती तो नहीं होता दो प्रसुता की मौत

हिन्दुस्तान, जमुई
share

मुकबधीर दिव्यांग महिला की मौत पर अगर कार्रवाई होती तो नहीं होता दो प्रसुता की मौत मुकबधीर दिव्यांग महिला की मौत पर अगर कार्रवाई होती तो नहीं होता दो प

मुकबधीर दिव्यांग महिला की मौत पर अगर कार्रवाई होती तो नहीं होता दो प्रसुता की मौत

जमुई । असद खान 18 फरवरी 2026 को भी दो प्रसुता की मौत हुई थी। लेकिन उस घटना से सदर अस्पताल प्रशासन ने सबक नहीं जिस कारण 4 अक्टूबर यानि रविवार को फिर से दो प्रसुता और एक नवजात की मौत ने लोगों को झंगझोर दिया है। इस मामले में डा. श्वेता सिंह अपने डयूटी से गायब पाई गई थी तब सिविल सर्जन ने डा. श्वेता सिंह पर कार्रवाई की बात कहीं थी। साथ ही इस मामले में डीएम ने भी कार्रवाई की बात कहीं थी लेकिन सिर्फ दोनों अधिकारियों ने कार्रवाई की बात कहकर मामले को रफा-दफा कर दिया था। अगर 18 फरवरी को डा. श्वेता सिंह पर कार्रवाई हो जाती है तो 4 अक्टूबर वाली घटना नहीं होती और दो प्रसुता और एक नवजात की मौत नहीं होती。

केश स्टेडी 1

18 फरवरी 2026 को सदर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव की 20 वर्षीय मुकबधीर दिव्यांग सरस्वती देवी की मौत सिर्फ बीमारी से नहीं, बल्कि अस्पताल की 'सिस्टम वाली बीमारी' और स्वास्थ्य कर्मियों की 'बदतमीजी' से हो गई थी। 17 फरवरी को मृतक दिव्यांग के परिजन सीने में दर्द से तड़पती दिव्यांग को लेकर इमरजेंसी पहुंचे, तो डॉक्टर ने उसे लेबर रुम भेज दिया। लेबर रुम गए तो स्वास्थ्य कर्मियों ने डांटकर भगा दिया गया कि 'इमरजेंसी जाओ। परिजन द्वारा हाथ-पैर जोड़ने पर लेबर रुम में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने दो सुई लगा दी। जब दर्द कम नहीं हुआ और दोबारा गुहार लगाई गई, तो स्वास्थ्य कर्मियों ने साफ कह दिया- "जब तक डॉक्टर नहीं आएंगे, कुछ नहीं करेंगे 18 फरवरी की सुबह दिव्यांग महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने सदर अस्पताल की कुव्यवस्था पर आक्रोश व्यक्त किया। बताया जाता है कि रात के समय लेबर रुम में महिला डॉक्टर अपनी ड्यूटी से गायब थी। परिजन द्वारा बताया गया कि मृतक सरस्वती देवी और उसका पति दोनों मुकबधीर दिव्यांग थे। 10 दिन पहले ही सरस्वती देवी ने घर पर ही एक बच्ची को जन्म दिया था। उस नन्ही जान को क्या पता था कि सरकारी अस्पताल की लापरवाही उसकी मां को उससे हमेशा के लिए छीन लेगी।​ आक्त्रोशित परिजनों ने कहा कि धिक्कार है ऐसे सिस्टम पर रात भर तड़पती रही मरीज, और 'साहब' लोग सोते रहे। यदि समय पर इलाज मिल जाता, तो शायद आज वह बच्ची अनाथ न होती।

केश स्टेडी 2

18 फरवरी को ही जिले के सोनो प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद एक महिला की स्थिति बिगड़ने और समय पर समुचित इलाज न मिल पाने के कारण मौत हो गई। मृतका की पहचान लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के रामससीर गांव निवासी सोनू कुमार की 22 वर्षीय पत्नी संजनी कुमारी के रूप में हुई है, जो अपने मायका सोनो प्रखंड क्षेत्र के ही थमहन पंचायत अंतर्गत बेहरबातरी गांव में रह रही थी। परिजन के द्वारा बताया गया कि संजनी को प्रसव पीड़ा होने के बाद सोनो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। पहला बच्चा होने की खुशी अभी घरवाले मना ही रहे थे कि प्रसव के कुछ देर बाद ही संजनी को अत्यधिक रक्तस्त्राव होने लगा। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

क्या कहते है डीएम

मुख्यमंत्री दिव्यांग महिला की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा भेजे गए रिपोर्ट के आधार पर विभाग को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया था।

श्री नवीन, डीएम, जमुई

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦क्या 4 अक्टूबर को दो प्रसुताओं और एक नवजात की मौत हुई?−
जी हां, 4 अक्टूबर को दो प्रसुताओं और एक नवजात की मौत हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमुकबधीर दिव्यांग महिला की मौत पर अगर कार्रवाई होती तो नहीं होता दो प्रसुता की मौत