ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
हिन्दुस्तान, बागपत
दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर बावली गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से संयम सैनी की मौत हो गई। वह गांधी रोड का निवासी था और दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। शव को बड़ौत रेलवे स्टेशन लाया गया, जहाँ पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया।

दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर शुक्रवार दोपहर को बावली गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से नगर के गांधी रोड निवासी एक युवक की मौत हो गई। नगर की गांधी रोड निवासी संयम सैनी की शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई। यात्री शव को इसी ट्रेन में रखकर बड़ौत रेलवे स्टेशन तक लाये। इसके बाद रेलवे पुलिस ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सूचना देकर मृतक के परिजनों को बुलाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। कार्तिक ने बताया की उसका बड़ा भाई सयंम दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था।
वहीं जांच अधिकारी इंस्पेक्टर दीक्षित त्यागी का कहना है कि मृतक के परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद शव को उनके सुपुर्द कर दिया गया।


