Supaul News: तमिलनाडु मजदूरी करने गए युवक की हार्ट अटैक से मौत, शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

Supaul News: तमिलनाडु में मजदूर जसीम खान के 23 वर्षीय पुत्र मो शाहिद खान की बीते 30 अगस्त को अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनकी मौत से बघेली पंचायत में मातम का माहौल है। शाहिद अपने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी निभाने के लिए वहाँ काम कर रहा था। शव मंगलवार रात बघेली पहुँचते ही परिजनों में शोक छा गया।

Supaul News: तमिलनाडु मजदूरी करने गए युवक की हार्ट अटैक से मौत, शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम

Supaul News: जदिया। निज संवाददाता तमिलनाडु में मजदूरी कर रहे बघेली पंचायत के वार्ड 13 निवासी जसीम खान के 23 वर्षीय पुत्र मो शाहिद खान की बीते 30 अगस्त को अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। मंगलवार देर रात शाहिद का शव पैतृक गांव बघेली पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों के अनुसार 30 अगस्त की शाम करीब चार बजे तमिलनाडु में अचानक शाहिद की तबीयत बिगड़ गई। जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उसकी मौत हो चुकी थी। शाहिद वहां एक टी-शर्ट कंपनी में मजदूरी करता था। कम उम्र में ही परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी संभालने के लिए वह घर से दूर तमिलनाडु में रह रहा था।

मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मंगलवार देर रात शव बघेली पहुंचा। शव देखते ही मां-पिता समेत अन्य परिजन रो पड़े। घर में चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। बुधवार सुबह गमगीन माहौल में शाहिद को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अंतिम विदाई में बड़ी संख्या में रिश्तेदार, परिजन और ग्रामीण शामिल हुए। पंसस अब्दुल रहमान ने बताया कि शाहिद परिवार की आर्थिक मदद के लिए तमिलनाडु में मजदूरी करता था। कम उम्र में ही उसने परिवार की जिम्मेदारी संभालने का फैसला किया था। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। युवक की मौत से पूरे बघेली गांव में शोक की लहर है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsसुपौलSupaul News: तमिलनाडु मजदूरी करने गए युवक की हार्ट अटैक से मौत, शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम