बुखार पीड़ित ऑटो चालक की मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

गुजरात में ऑटो चलाने वाले 22 वर्षीय हिमांशु पाल की चार दिन की बुखार के बाद गुरुवार को मौत हो गई। संक्रमित हालत में उपचार के बावजूद, उनकी स्थिति बिगड़ गई। शुक्रवार को गांव लौटने पर उनके परिवार में चीख-पुकार मच गई। हिमांशु चार भाइयों में सबसे बड़ा था, और उसकी असमय मौत से पूरे गाँव में शोक का माहौल बना।

बुखार पीड़ित ऑटो चालक की मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

चपुन्ना, संवाददाता। गुजरात में रहकर ऑटो चलाने वाले 22 वर्षीय युवक की चार दिन तक बुखार रहने के बाद हालत बिगडऩे से मौत हो गई। गुरुवार सुबह गुजरात के नरौरा में युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शुक्रवार को शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। भाउलपुर चौकी क्षेत्र के नगला सिंह, पूर्व बड़ा नगला निवासी ब्रह्मपाल सिंह का 22 वर्षीय पुत्र हिमांशु पाल पिछले करीब तीन वर्षों से गुजरात के नरौरा में रहकर ऑटो चलाता था। स्वजन के अनुसार, हिमांशु को चार दिन पहले अचानक बुखार आया था।

स्थानीय स्तर पर उसका उपचार कराया गया, लेकिन लगातार हालत बिगड़ती चली गई। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन गुजरात के लिए रवाना हो गए। शुक्रवार को शव गांव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था और उसकी एक बहन है। परिजनों ने शुक्रवार शाम करीब चार बजे गांव के खेत पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हिमांशु की असमय मौत से परिवार के साथ ही पूरे गांव में शोक का माहौल बना रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबुखार पीड़ित ऑटो चालक की मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम