केबिन में दम घुटने से हुई थी बलविंदर की मौत, बिसरा प्रिजर्व
पूरनपुर में चालक बलविंदर की मौत चलती ट्रक के केबिन में आग लगने के बाद दम घुटने से हुई। आग के चलते उनका शव जल गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने की पुष्टि की गई है। परिजनों ने किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया और शव को अंतिम संस्कार कर दिया।

पूरनपुर। चलते ट्रक के केबिन में आग लगने के बाद चालक बलविंदर की मौत दम घुटने से हुई थी। उसके बाद उनका शव जल गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने की पुष्टि हुई है। शव का बिसरा प्रिजर्व किया गया है। शुक्रवार रात पीलीभीत हाइवे पर हरदोई ब्रांच नहर के पास चलते ट्रक के केबिन में आग लग गई थी।
आग लगने की घटना
केबिन में फंसकर ट्रक के मालिक और चालक बलविंदर सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी बिलासपुर रामपुर की जलकर मौत हो गई। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। बलविंदर सिंह का जला हुआ शव केबिन में मिला था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार शाम को शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलविंदर की आग लगने के बाद धुंए में दम घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई है। उसके बाद शव आग में बुरी तरह जल गया। हांलाकि परिजनों की ओर से इस संबध में कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
पारिवारिक स्थिति
शुक्रवार शाम को ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। शव का बिसरा जांच के लिए प्रिजर्व किया गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धुंए में दम घुटने से बलविंदर की मौत होने की पुष्टि हुई। परिजनों की ओर से किसी प्रकार कोई आरोप नहीं लगाया गया है। शव का बिसरा प्रिजर्व किया गया है।
- पवन कुमार पांडे कोतवाल


