मारवाड़ी कॉलेज की अतिथि शिक्षिका मुन्नी कुमारी का निधन

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची: मारवाड़ी कॉलेज की हिंदी अतिथि शिक्षिका मुन्नी कुमारी का हैदराबाद में इलाज के दौरान निधन हो गया। झारखंड अतिथि शिक्षक संघ ने आरोप लगाया है कि 23 माह से मानदेय न मिलने के कारण वे उचित इलाज से वंचित रहीं। संघ ने हाईकोर्ट से बकाया मानदेय दिलाने की मांग की है।

मारवाड़ी कॉलेज की अतिथि शिक्षिका मुन्नी कुमारी का निधन

रांची। मारवाड़ी कॉलेज की हिंदी अतिथि शिक्षिका मुन्नी कुमारी का हैदराबाद में इलाज के दौरान निधन हो गया। झारखंड अतिथि शिक्षक संघ ने शोक व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि 23 माह से मानदेय न मिलने के कारण वे उचित इलाज से वंचित रहीं। संघ के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि सरकार ने राशि हाईकोर्ट में जमा कर दी है, किंतु न्यायिक प्रक्रिया के कारण भुगतान अटका हुआ है। संघ ने हाईकोर्ट से शीघ्र प्रक्रिया पूरी कर दिवंगत शिक्षिका के आश्रितों को बकाया मानदेय दिलाने की मांग की है।

शिक्षिका का निधन

रांची, विशेष संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज के हिंदी विभाग में कार्यरत अतिथि शिक्षिका मुन्नी कुमारी का हैदराबाद में इलाज के दौरान निधन हो गया। झारखंड अतिथि शिक्षक संघ ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। संघ के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने कहा कि मुन्नी कुमारी ने एक शिक्षिका के रूप में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी सेवाएं दीं, लेकिन अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके निधन के समय तक उन्हें 23 माह के बकाया वेतन/मानदेय का भुगतान नहीं किया गया।

राज्य सरकार की लापरवाही

उन्होंने कहा कि रांची विश्वविद्यालय व राज्य सरकार की लापरवाही के कारण एक शिक्षिका को अपनी मेहनत के पारिश्रमिक के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। अगर समय पर वेतन का भुगतान किया गया होता तो वह अपना समुचित इलाज करा पातीं। अरविंद प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार ने 7 अगस्त को झारखंड हाईकोर्ट में भुगतान के लिए राशि जमा कर दी है, लेकिन कोर्ट में लंबित प्रक्रिया के कारण अभी तक उक्त राशि का भुगतान दिवंगत शिक्षिका के परिवार को नहीं हो पाया है।

बकाया मानदेय की मांग

झारखंड अतिथि शिक्षक संघ ने झारखंड हाई कोर्ट से आग्रह करता है कि इस मामले में आवश्यक न्यायिक प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करते हुए दिवंगत अतिथि शिक्षिका मुन्नी कुमारी के 23 माह के बकाया वेतन/मानदेय का भुगतान उनके वैध आश्रितों को जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦मुन्नी कुमारी का निधन कहाँ हुआ?−
मुन्नी कुमारी का निधन हैदराबाद में इलाज के दौरान हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमारवाड़ी कॉलेज की अतिथि शिक्षिका मुन्नी कुमारी का निधन