डोमनपुर के चालक की हरियाण में गई जान
डोमनपुर के चालक की हरियाण में गई जान क क क क कक क क क क क कक क क क कक क क क

चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के डोमनपुर गांव निवासी 40 वर्षीय राकेश पाल की हरियाणा प्रांत के भोडसी थाना क्षेत्र के हरियाहेड़ा में मौत हो गई। शनिवार को ट्रेलर में उतरे करंट के कारण उनकी जान गई। रात को शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। उक्त गांव निवासी मृतक के भाई मुकेश कुमार ने बताया कि राकेश चार महीने से गुरुग्राम में एक कंपनी में काम कर रहे थे। शनिवार को कंपनी के कार्य से ट्रेलर से गुरुग्राम जा रहे थे। हरियाहेड़ा गांव के पास ट्राला ऊपर लगे बिजली के तार से टच हो गया और उसमें करंट आ गया।
जिससे झुलस गए। राकेश को निजी अस्पताल भेजा गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद सौंप दिया। मृतक को कोमल 12, अंशिका 10 साल की दो बेटियां एवं 14 साल का करन पाल नाम का बेटा है। पत्नी उर्मिला देवी का रो रोकर बुरा हाल है।


