सऊदी अरब में कुशीनगर के युवक की इलाज के दौरान मौत

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर के बसडीला महंथ गांव के प्रमोद गुप्ता की सऊदी अरब में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए जेद्दाह में काम कर रहे थे। 21 जून को एक हादसे में घायल हुए थे और 14 जुलाई को अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। उनके परिवार में कोहराम मचा है।

सऊदी अरब में कुशीनगर के युवक की इलाज के दौरान मौत

कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के बसडीला महंथ गांव निवासी प्रमोद गुप्ता (32) की सऊदी अरब में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए वह करीब डेढ़ वर्ष पहले सऊदी अरब के जेद्दाह स्थित एक कंपनी में नौकरी करने गया था। 21 जून को कंपनी में काम करते समय हुए हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 14 जुलाई को उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना बुधवार को परिजनों तक पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्राम प्रधान राजू प्रसाद गौतम ने बताया कि प्रमोद अपने पीछे चार माह का बेटा और ढाई वर्ष की बेटी छोड़ गया है। उन्होंने बताया कि प्रमोद मिलनसार और व्यवहार कुशल युवक था। उसकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।