महिला आरक्षी की मौत, दी गई सलामी
हिन्दुस्तान, मैनपुरी
मैनपुरी के कुचेला गांव की ऊषा, जो पुलिस महकमे में आरक्षी थीं, की आकस्मिक मृत्यु हो गई। ऊषा पांच महीने की गर्भवती थीं और अचानक तबियत बिगड़ने के कारण उनकी मौत हुई। उनके शव का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में किया गया।

मैनपुरी। दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम कुचेला निवासी ऊषा पुत्री कामताप्रसाद पुलिस महकमे में आरक्षी के पद नियुक्त थी। कमिश्नरेट कानपुर नगर में तैनाती के दौरान ऊषा की मौत हो गई। बताया गया कि ऊषा पांच माह की गर्भवती थी। अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई और अधिक रक्तस्राव होने से ऊषा की मौत हो गई। शुक्रवार को ऊषा का शव कुचेला पहुंचा। जहां पुलिस लाइन से पहुंची गारद ने पार्थिव शरीर को सलामी दी। ऊषा की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

