दिल्ली से मजदूर का शव पहुंचते ही किया हंगामा
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
दिल्ली में गैस सिलिंडर के रिसाव से लगी आग में मुजफ्फरपुर के मजदूर विक्रम कुमार की मौत हो गई। घटना परिजनों का आक्रोश लेकर आई, जिन्होंने शव के साथ विजय के घर पर हंगामा किया। मुखिया के समझाने पर मामला शांत हुआ। गैस रिसाव की घटना एक अक्तूबर की रात हुई थी।

मुजफ्फरपुर। दिल्ली में गैस सिलिंडर रिसाव से लगी आग में गंभीर रूप से झुलसे अहियापुर के भिखनपुर निवासी मजदूर विक्रम कुमार की बुधवार को मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही परिजन आक्रोशित होकर गांव के ही दूसरे मजदूर विजय के घर पर शव लेकर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। मुखिया के समझाने पर मामला शांत हुआ। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। बताया गया कि एक अक्तूबर की रात कमरे में रखे गैस सिलिंडर में रिसाव हो गया। रात में विजय किसी काम के लिए उठा तो उसने माचिस जलाई। अचानक पूरे कमरे में आग लग गई। किसी तरह विजय बाहर निकला, लेकिन विक्रम कमरे में ही फंस गया।


