मनौरी निवासी नंदू का था रेलवे ट्रैक पर मिला शव

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

पिपरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी निवासी शंकरलाल केसरवानी का 24 वर्षीय बेटा नंदू बचपन से मनोरोगी था। हाल ही में वह घर से गायब हो गया, जिसका शव प्रयागराज में ट्रेन के कटने से मिला। परिवार कानों में आंसू लिए इस दर्दनाक घटना का सामना कर रहा है।

मनौरी निवासी नंदू का था रेलवे ट्रैक पर मिला शव

पिपरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी निवासी शंकरलाल केसरवानी ने बताया कि उनका 24 साल का बेटा नंदू बचपन से ही मनोरोगी था। उसका हर संभव स्तर पर इलाज कराया गया, लेकिन राहत नहीं मिली। वह अक्सर दो-तीन दिन के लिए घर से लापता हो जाता था। सोमवार की शाम भी नंदू घर से किसी को कुछ बताए बिना कहीं चला गया। परिवार वाले खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच मंगलवार की शाम इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित शव की तस्वीर देखकर परिजन प्रयागराज पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो देखा कि लाश नंदू की ही थी। उसकी सोमवार की देर रात प्रयागराज के पूरामुफ्ती क्षेत्र अंतर्गत अहमदपुर पावन के समीप ट्रेन से कटकर मौत हुई थी।

घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsमनौरी निवासी नंदू का था रेलवे ट्रैक पर मिला शव