बिजली करंट से भरिगांवा के पशुपालक की मौत
भभुआ के भरिगांवा गांव में एक पशुपालक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। 52 वर्षीय राज कुमार राम भैंस चराने गए थे जब बिजली का नंगा तार उन्हें चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन बचाव के प्रयास विफल रहे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।

गांव के दक्षिण बधार में भैंस चराते समय करंट की चपेट में आने से हुआ हादसा नगर थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा कर सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम (पेज तीन) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के भरिगांवा गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से सोमवार की शाम एक पशुपालक की मौत हो गयी। मृतक 52 वर्षीय राज कुमार राम नगर थाना क्षेत्र के भरिगांवा गांव का निवासी था। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे मृतक के छोटे भाई राजेश राम ने बताया कि उसके बडे़ भाई राजकुमार सोमवार की दोपहर गांव से दक्षिण बधार में भैंस चराने गए थे। उसी बधार में गांव के एक किसान समरसेबल पम्प चलाने के लिए बिजली का नंगा तार खींचे थे। उसी नंगा तार में उसका भाई फंस गया।
घटना की जानकारी
उसने बताया कि आसपास के लोग करंट प्रवाहित तार से उन्हें बचाने का प्रयास किए, लेकिन उनकी मौत हो गई। घटना के समय बारिश भी हो रही थी। घटना की सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया। मृतक की दो लड़की 32 वर्षीया बिन्दा देवी व 25 वर्षीया मंजु देवी हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। जबकि तीन बेटों में 22 वर्षीय अमित कुमार, 18 वर्षीय राकेश राम व 16 वर्षीय राहुल कुमार शामिल हैं। घटना से घर-परिवार में कोहराम मच गया। फोटो- 20 जुलाई भभुआ- 11 कैप्शन- भभुआ थाना क्षेत्र के भरिगांवा गांव के बधार में करंट की चपेट में आने से सोमवार को पशुपालक की मौत के बाद सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन व अन्य。
प्रश्नोत्तर
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


