जनता एक्सप्रेस में हालत बिगड़ने से एलआईसी एजेंट की मौत

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

हरदोई में शुक्रवार सुबह जनता एक्सप्रेस में सवार एलआईसी एजेंट राम प्रताप गुप्ता की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिवार के लोग उन्हें लेकर हरदोई पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। जीआरपी ने शव को ट्रेन से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।

जनता एक्सप्रेस में हालत बिगड़ने से एलआईसी एजेंट की मौत

हरदोई, संवाददाता। बरेली की ओर से आ रही जनता एक्सप्रेस में शुक्रवार सुबह एक एलआईसी एजेंट की अचानक हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उन्हें लेकर हरदोई पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को ट्रेन से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पाली थाना क्षेत्र के गुजी देई गांव निवासी 52 वर्षीय राम प्रताप गुप्ता खेती-किसानी के साथ एलआईसी एजेंट का काम करते थे। शुक्रवार सुबह वह अपने बेटे और परिवार के अन्य लोगों के साथ बरेली की ओर से जनता एक्सप्रेस में सवार होकर हरदोई आ रहे थे।

रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। यह देख साथ मौजूद परिजनों ने ट्रेन में इसकी जानकारी संबंधित रेल अधिकारियों को दी। ट्रेन के हरदोई पहुंचने पर स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को सूचना दी। शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे जीआरपी ने राम प्रताप गुप्ता को ट्रेन से नीचे उतरवाया। जांच में उनकी मौत हो चुकी थी। राम प्रताप की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जीआरपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजनता एक्सप्रेस में हालत बिगड़ने से एलआईसी एजेंट की मौत