मच्छरगांवा के मजदूर की पुणे में हादसे में हुई मौत

हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

शनिचरी। मच्छरगांवा नगर पंचायत के निवासी राजू कुमार (42) का पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान साउंड बॉक्स गिरने से निधन हो गया। परिवार में शोक का माहौल है। राजू मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। उसकी पत्नी और तीन बच्चे आर्थिक संकट में हैं।

मच्छरगांवा के मजदूर की पुणे में हादसे में हुई मौत

शनिचरी। योगापट्टी प्रखंड के मच्छरगांवा नगर पंचायत निवासी एक मजदूर की पुणे में हादसे में मौत हो गई है। घटना शुक्रवार की शाम की बताई जा रही है। मृतक की पहचान मच्छरगांवा नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार निवासी स्व. शेषनाथ प्रसाद के पुत्र राजू कुमार (42) के रूप में हुई है।

घटना का विवरण

घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जबकि परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों के अनुसार राजू कुमार अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए पुणे में रहकर टीवी फिल्म एवं अन्य कार्यक्रमों में डीजे साउंड सिस्टम लगाने और बजाने का काम करता था। वह करीब एक माह पहले ही काम करने के लिए पुणे गया था।

हादसे की जानकारी

मृतक की पत्नी उमा देवी ने बताया कि शुक्रवार की शाम एक कार्यक्रम में साउंड सिस्टम सेट करने के दौरान अचानक एक भारी साउंड बॉक्स राजू के शरीर पर गिर गया। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लग गई और वह बुरी तरह जख्मी हो गए। उनके साथ काम कर रहे लोगों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया।जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार की स्थिति

घटना की सूचना मिलने के बाद पुणे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई संतोष कुमार ने बताया कि राजू के साथ काम कर रहे लोगों ने फोन पर हादसे की जानकारी दी। राजू कुमार की मौत के बाद पत्नी उमा देवी सहित पूरे परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मृतक अपने परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य था। उसके तीन बच्चे हैं। जिनमें दो पुत्र विवेक कुमार और अंकित कुमार तथा एक पुत्री पुष्पा कुमारी शामिल हैं। अचानक हुए इस हादसे के बाद बच्चों के भविष्य और घर का खर्च कैसे चलेगा। इसे लेकर परिजन काफी चिंतित हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦राजू कुमार का निधन कैसे हुआ?−
राजू कुमार का निधन पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान साउंड बॉक्स गिरने से हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमच्छरगांवा के मजदूर की पुणे में हादसे में हुई मौत