चंदौली की बेटी की गुरुग्राम में संदिग्ध परिस्थिति में मौत
दुलहीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दुलहीपुर निवासी अरविंद कुमार गुप्ता की 31

दुलहीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दुलहीपुर निवासी अरविंद कुमार गुप्ता की 31 वर्षीय इकलौती पुत्री खुशबू गुप्ता की गुरुग्राम के सेक्टर-39 स्थित किराये के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर बीते गुरुवार की शाम लेकिन घर पहुंचे।दुलहीपुर निवासी अरविंद गुप्ता के अनुसार उन्होंने पुत्री का विवाह 4 वर्ष पूर्व प्रयागराज जिले के सहसो निवासी हिमांशु गुप्ता से किया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही दहेज की मांग को लेकर खुशबू को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।
बताया कि 2 अगस्त को खुशबू मुगलसराय से ट्रेन लेकर अकेले गुरुग्राम जा रही थी। टिकट पति ने ही कराया था। रास्ते में प्रयागराज में पति भी ट्रेन में साथ सवार हो गया, जिसकी जानकारी खुशबू को नहीं थी। 3 अगस्त की दोपहर खुशबू ने पिता को फोन कर रोते हुए बताया कि पति ने मारपीट की है। रात में पहले तबीयत खराब बताई गई, फिर पति के परिचित ने मौत की सूचना दी। सूचना परिजन गुरुग्राम पहुंचे और पुलिस चौकी झाड़सा में शिकायत दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। थाना सदर गुरुग्राम मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर है। पोस्टमार्टम के बाद बीते गुरुवार शाम खुशबू का अंतिम संस्कार राजघाट गंगा तट पर किया गया।


