दिल्ली में युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत
हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
खुटार के महुआ पिमई निवासी कल्लू (35) की दिल्ली में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह पानी की बोतल बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर ले जाया गया, लेकिन उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

खुटार। महुआ पिमई निवासी कल्लू (35) की पुरानी दिल्ली में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह पत्नी धनदेवी और दो बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर पानी की बोतल बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था। शुक्रवार शाम तबीयत बिगड़ने पर पत्नी उसे अस्पताल ले गई। उपचार के बाद हालत सुधरी तो वह उसे कमरे पर ले आई, लेकिन कुछ देर बाद फिर हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। मृतक के दो बच्चे प्रिया (5) और कार्तिक (4) हैं। सूचना पर पहुंची खुटार पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि अधिक शराब पीने से उसकी हालत बिगड़ने की जानकारी मिली है।


