कांग्रेस नेता अमर मेहता के निधन पर शोक जताया
देहरादून में बन्नू स्कूल मैदान में गार्डर गिरने से कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत हो गई। कांग्रेसियों ने शोक व्यक्त किया और शव यात्रा लक्खीबाग श्मशानगृह के लिए निकाली गई। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
देहरादून। बन्नू स्कूल मैदान में गार्डर गिरने से हुई कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत पर कांग्रेसियों ने शोक जताया। शुक्रवार की सुबह शव यात्रा लक्खीबाग श्मशानगृह के लिए रवाना हुई। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह, विपक्ष के नेता यशपाल आर्य, कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक ललित फरसवाण, संचार सचिव वैभव वालिया, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा, महानगर अध्यक्ष जसविंदर गोगी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, महासचिव नवीन जोशी, मनीष नागपाल, सोनिया आनंद, पूर्व विधायक राजकुमार, सुरेंद्र रांगड़, पार्षद वीरेंद्र बिष्ट समेत अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद थे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा और कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना लक्खीबाग श्मशान घाट पहुंचे और दिवंगत नेता को पुष्पांजलि अर्पित की।


