पिता-भाई के कब्र के बगल में कसारी मसारी में दफन होगा आबान का शव

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

झांसी से सड़क मार्ग होते हुए शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे आबान और उसके साथ सोनू का शव हटवा गांव पहुंचा। अतीक-अशरफ और असद के मारे जाने के बाद तीनों

पिता-भाई के कब्र के बगल में कसारी मसारी में दफन होगा आबान का शव

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। अतीक के छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत की सूचना के बाद चकिया और उसके आसपास के इलाके में अतीक परिवार एक बार फिर चर्चा में है। लोगों में दिनभर दबी जुबान में झांसी में आज हुई घटना से लेकर परिवार के खात्मे तक की कहानी की चर्चा रही। अतीक-अशरफ और असद के मारे जाने के बाद तीनों के शव कसारी मसारी के कब्रिस्तान में ही दफन किए गए थे। आबान को भी इसी कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया जाएगा.

झांसी से शव का पहुंचना

झांसी से सड़क मार्ग होते हुए शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे आबान और उसके साथ सोनू का शव हटवा गांव पहुंचा। भाई अजहम के साथ ग्राम प्रधान व अन्य करीब रिश्तेदार शव लेकर पहुंचे। शव पहुंचते ही गांव में लोगों का तांता लग गया। पुलिस भी रात से ही हटवा से लेकर कसारी मसारी तक डटी हुई है। अतीक परिवार के करीबियों ने बताया कि दोपहर में नमाज के बाद कसारी मसारी कब्रिस्तान में आबान का शव दफन होगा.

शाइस्ता की संभावित उपस्थिति

छोटे बेटे की मौत के बाद क्या सामने आएगी शाइस्ता अतीक की पत्नी शाइस्ता उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार चल रही है। छोटे बेटे आबान की मौत के बाद सवाल उठने लगा है कि एक और बेटे को गंवाने के बाद क्या अब वह सामने आएगी। अतीक के तीसरे नंबर के बेटे असद को एसटीएफ ने जब झांसी में मुठभेड़ में मारा था तब माना जा रहा था कि शाइस्ता उसके अंतिम संस्कार में आ सकती है। अतीक और अशरफ के जनाजे के समय भी यही चर्चा हुई। शाइस्ता की तलाश के लिए पिछले तीन साल के दौरान करीब 9 राज्यों में दबिश दी गई, एटीएस की भी मदद ली गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। पिछले साल उसके दिल्ली में दिखने के भी दावे किए गए थे, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने शाइस्ता पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है और उसका नाम यूपी पुलिस की मोस्ट वांटेंड लिस्ट में शामिल करने की कवायद चल रही है। शाइस्ता के अलावा अतीक की बहन आइशा नूरी और भाई अशरफ की पत्नी जैनब भी फरार हैं। इन दोनों पर भी 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। आशंका यह भी जताई गई थीं कि ये दुबई या नेपाल भाग गईं हैं। प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस चकिया इलाके की हर गतिविधि पर नजर रख रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस टीम हटवा से लेकर चकिया और आसपास के क्षेत्र में भी पुलिस और खुफिया विभाग सक्रिय हो गई है। एलआईयू की टीम पल-पल की जानकारी आलाधिकारियों को दे रही है। खासकर आबान के जनाजे में किन-किन लोगों के शामिल होने की संभावना हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है.

प्रश्नोत्तर

आबान की मौत किस कारण से हुई?
आबान की मौत सड़क हादसे में हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपिता-भाई के कब्र के बगल में कसारी मसारी में दफन होगा आबान का शव