करंट से बच्चे की मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या का केस, आरोपी गिरफ्तार
भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण में करंट की चपेट में आने से बालक की हुई मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को गैर इरातदन

भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण में करंट की चपेट में आने से बालक की हुई मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को गैर इरातदन हत्या का केस दर्ज कर लिया। साथ ही आररोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।बलिया दक्षिण गांव गुरुवार को कार्तिकेय राजभर (7), नित्या, शिवम व गुलाबशा के साथ दरवाजे पर खेल रहा था। इस बीच वह पड़ोस के एक घर में चले गए। जहां दरवाजे को पकड़े और करंट की चपेट में आने से कार्तिकेय की मौत हो गई, जबकि अन्य बच्चे घायल हो गए।
इस मामले में कार्तिकेय के दादा ने तहरीर दी, जिसमें आरोप लगाया कि गांव का शहाबुद्दीन उर्फ नन्हे अपने घर के सामने फ्रेम में बिजली का करंट दौड़ा दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी शहाबुद्दीन को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।


